ओडिशा मौसम समाचार  7 जुलाई तक तेज बरसात  दक्षिण ओडिशा में भयंकर बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 7 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि हुई है।उसीके फलस्वरुप भयंकर बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

 

आज और कल दक्षिण ओडिशा के सारे हिस्सों में भयंकर बरसात का आकलन किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को इससे सावधान रहने की सलाह दी है।इन इलाकों में भूस्खलन, पहाड़ से पानी बड़ी तादाद में आने की संभावना दिखाई देरही है।

 

लगातार बारिश होने के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जारही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *