भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में मानसून बरसात पहुंच गई है। चारों ओर रोज झमाझम बारिश हो रही है। भयंकर गर्मी से आमलोगों को थोड़ी राहत मिली है। लगातार बारिश होने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 3 जुलाई को बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप सृष्टि,उठने के समाचार प्राप्त हुए हैं। इसके फलस्वरुप आगामी 6 जुलाई तक राज्य में बरसात के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।

