बंगाल में पालटानो सरकार भाजपा 200 के अंदर, टिएमसि 100 के अंदर : नन्द किशोर जोशी  एक्जिक्यूटिव एडिटर  क्रांति ओडिशा मीडिया 

बंगाल में पालटानो सरकार 

भाजपा 200 के अंदर,टिएमसि 100 के अंदर 

नन्द किशोर जोशी 

एक्जिक्यूटिव एडिटर 

क्रांति ओडिशा मीडिया 

बंगाल की सोच हमेशा भारत में थोड़ी अलग दिखाई देती है। यहां पढ़े लिखे लोगों की तादाद काफी है। यहां के आम बंगाली मानुष को और विशेषकर मध्यम वर्ग के बंगाली आदमी को भद्रलोक कहा जाता है।

अंग्रेज अखंड भारत में सर्वप्रथम बंगाल में आये थे। उन्होंने कोलकाता शहर को केवल तीन गांवों में बसाया था। सबसे पहले अंग्रेजी शिक्षा बंगाली लोगों को मिली।वे थोड़ा पढ़-लिखकर अंग्रेजों के शासन में क्लर्क बन गये।

क्लर्क बनने पश्चात अंग्रेजों ने बंगाली भद्रलोक को भारत के अधिकांश भागों में लेजाकर बसाया, अपने सरकारी कार्यालयों में काम काज करने के लिए। अर्थात सरकारी दफ्तरों में बंगाल के लोगों को बाबू बनाया गया, सरकारी फाइलों की खेती करने के लिए।

राजनीति में बंगाल 1952 से लेकर आजतक अपनी अलग पहचान बनाये रखा।1977 तक प्रायः वहां कांग्रेस का राज रहा।1977 में वामपंथी आये और 2011 तक शासन किये।1977 के पहले कांग्रेसी शासन में,सभी चुनावों में कांग्रेसी लोगों ने सिपिएम के लोगों को चुनाव के पहले, चुनाव के दिन और चुनाव पश्चात भयंकर पिटाई करते थे।

1977 में और उसके पश्चात सिपिएम ने कांग्रेस के लोगों की पिटाई की चुनावों में। 2011 में टिएमसि आयी।टिएमसि भी जब से आयी है ,सिपिएम के लोगों की जबरदस्त पिटाई की चुनावों में।

अब 2026 में टिएमसि वाली चाल चल नहीं रही है चुनाव में।2021 में टिएमसि ने भयंकर हिंसा की थी चुनाव के पहले, चुनाव के दिन और चुनाव पश्चात अनेकों दिन तक।

इस बार भारत सरकार,सुप्रिम कोर्ट, चुनाव आयोग सभी काफी सक्रिय हैं बंगाल चुनाव को लेकर। वहां पहले चरण के चुनाव में 93 % से ज्यादा मतदान हुआ,जो आजाद भारत में कभी नहीं हुआ, कहीं नहीं हुआ किसी भी चुनाव में।

दूसरे चरण का मतदान कल है वहां। वहां कल 142 सिटों पर वोट पड़ेंगे। पहले चरण में 152 सिटों पर वोट पड़े थे। पहले चरण में कहीं कोई बड़ी मारपीट नहीं हुई। केवल छिटपुट घटनाएं हुई।ऐसा शांति पूर्ण चुनाव वहां पहले कभी नहीं हुआ।

केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी के कारण ऐसा हुआ। लोगों ने बेखौफ वोट डाला,छापा वोटिंग नहीं हुई। बंगाल के बाहर से भी बंगाली लोगों ने आकर वोटिंग किया। वहां भाजपा को 152 में से 130 सिटों के मिलने का मेरा आकलन है।

वहीं कल दूसरे चरण में भाजपा को 65- 70 सिटें मिलने का मेरा आकलन है।टिएमसि को दोनों चरणों में 95-100 सिटें मिलने का मेरा आकलन है। अर्थात इस बार पालटानो सरकार, अर्थात भाजपा सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *