गौहत्या बंद करो, जय श्री राम,भारत माता की जय के साथ गो सम्मान आह्वान अभियान संपन्न 

कटक,आज पूरे भारत में गौहत्या बंदी हेतु गौसम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अभियान के तहत पूरी ओडिशा की सभी तहसीलों में तहसीलदारों को गौरक्षा हेतु ज्ञापन सौंपे गए।

गौरक्षा अभियान, गौहत्या बंदी अभियान आज सुबह मां कटक चंडी के मंदिर से शुभारंभ हुआ। असंख्य लोगों ने इसमें हिस्सेदारी निभाई।चंडी मंदिर से निकली गौभक्तों की टोली शेख बाजार, मोहम्मदिया बाजार, चांदनी चौक होते हुए कटक सदर तहसील कार्यालय पहुंची।

रास्ते भर में गौभक्तों की टोली ने संकीर्तन किया।जय श्रीराम, भारत माता की जय, गौहत्या बंद हो के नारे लगाए गए। पूरे मार्ग में आम लोगों का जनसमर्थन मिला।

चांदनी चौक पहुंच कर शोभायात्रा कारियों ने कटक सदर तहसीलदार को गौरक्षा हेतु हजारों दस्तखत युक्त ज्ञापन सौंपा। तहसील कार्यालय में तहसीलदार ने धैर्य से गौभक्तों की बातें सुनी और ज्ञापन को भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *