भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। विशेष कर पश्चिम ओडिशा की स्थिति गर्मी के मामले में काफी विकट है,ऐसा यहां लग रहा है जैसे आकाश से आग बरस रही है।
झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा ओडिशा में। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•८ डिग्री सेल्सियस। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी दो दिनों में मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ३५ डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५ डिग्री सेल्सियस तथा राउरकेला शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•७ डिग्री सेल्सियस।

