भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २६ अप्रैल तक राज्य में भयंकर गर्मी पड़ेगी।गर्मी से पश्चिम ओडिशा संपूर्ण रुप से बेहाल दिखाई पड़ रहा है। यहां के गर्मी में हालात ऐसे हैं, जैसे आसमान से अग्नि वर्षा हो रही है।
झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•६ डिग्री सेल्सियस।
तटीय ओडिशा का गर्मी का हाल भी बहुत -बहुत बुरा हाल है। यहां गर्मी में लोगों को भयंकर पसीने छूट रहे हैं, भयंकर गर्मी के कारण चिपचिपाहट शरीर में बराबर होती रहती है। आगामी चार पांच दिनों तक गर्मी से कमी की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

