कटक मारवाड़ी समाज द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित 

कटक, शहर की सुनाम धन्य सामाजिक संस्था कटक मारवाड़ी समाज की ओर से आज माणिक घोष बाजार स्थित मारवाड़ी क्लब में सुबह आठ बजे से मुफ्त टेस्टिंग, चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

सुबह आठ बजे से ही रोगियों की लंबी कतारें मारवाड़ी क्लब में देखने को मिली। अनेक विशेषज्ञ डोक्टरों की टिम यहां रोगियों को उचित सलाह, चिकित्सा कर रहे थे।

पूरे कटक शहर से रोगी यहां आये थे तपती , चिलचिलाती धूप में भी। कटक मारवाड़ी समाज के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या चिकित्सा शिविर में उपस्थित रहीं

कटक मारवाड़ी समाज के स्वेच्छा सेवियों की बड़ी टिम रोगियों की सेवा में तत्पर रही थी। चिकित्सा शिविर में विभिन्न तरह के रोगी पधारे थे।उनकी बीमारियों की निदान , चिकित्सा यहां संभव हुई।

शिविर में साढ़े पांच सौ रोगी पधारे थे।सारे रोगियों की आधुनिक साजो-सामान के साथ टेस्टिंग हुई , परीक्षा हुई, निदान हुआ। कुछेक रोगियों की चिकित्सा भी हुई।

आज के स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित थे चेयरमेन गणेश प्रसाद कंदोई, उपसभापति मोहनलाल सिंघी, उपसभापति देवकीनंदन जोशी, उपसभापति दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार जालान, मदनलाल कांवटिया, अशोक चौबे, राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील शर्मा, रामोतार भूत, कैलाश पारिक, प्रेम पारिक, नन्द किशोर जोशी, अशोक अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, सुरेश वर्मा,गायत्री शर्मा, बिमल शर्मा,राजु सुल्तानिया, जितेन्द्र वर्मा,निर्मल पूर्वा।

डोक्टर जयंत कुमार पंडा ,डोक्टर संजय कुमार राम के नेतृत्व में डोक्टरों, सहायकों की पूरी टिम ने बड़े ही धैर्य से , मुस्कान के साथ सभी रोगियों के रोगों की जांच की , निदान किया, चिकित्सा की।

स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा संबंधी शिविर में उच्च कोटि की निदान मशीनें लगीं थी।तपती धूप में आये हुए सारे रोगी अंत में घर जाते समय खुश नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *