ओडिशा मौसम समाचार : कल से गर्मी बढ़ेगी , पसीना बढ़ेगा आज अपराह्न में अंधड़,तेज हवा, हल्की वर्षा

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी।हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।हल्की बारिश होने का भी अंदेशा दिखाई दे रहा है।

कल से तापमान में बदलाव आयेगा। गर्मी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस, तालचेर, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस।

आज भुवनेश्वर -कटक का आकाश आंशिक मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है।आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान रहेगा 36 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम तापमान रहेगा 23 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *