ऐतिहासिक सनसाईन फिल्ड में पिता ने राम कथा बोली ,पुत्र श्रीमद्भागवत कथा बोलेंगे 

ऐतिहासिक सनसाईन फिल्ड में पिता ने राम कथा बोली ,पुत्र श्रीमद्भागवत कथा बोलेंगे

    नन्द किशोर जोशी

एक्जिक्यूटिव एडिटर, क्रांति ओडिशा मीडिया

 

भारत की प्राचीन नगरी कटक के केंद्र स्थल में सनसाईन फिल्ड है।कटक में सनसाईन फिल्ड ऐतिहासिक फिल्ड है।इसकी शान निराली है। भारत की स्वतंत्रता का इतिहास भी इसी सनसाईन फिल्ड से जुड़ा है।यह सनसाईन फिल्ड ओडिशा की पहली,प्राचीनतम स्कूल रेवेंशॉ कोलिजियेट स्कूल का खेल का मैदान है।

आज से करीब पौने दो सौ साल पहले रेवेंशॉ कोलिजियेट स्कूल की अंग्रेजों ने स्थापना की थी।यह ओडिशा की अंग्रेजों द्वारा स्थापित पहली स्कूल है।यह ओडिशा हाइकोर्ट के पास कचहरी एरिया में स्थित है।इस स्कूल की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इस स्कूल में भारत के महान सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पढ़े थे।इसी स्कूल से उन्होंने 11 वीं कक्षा यानि मेट्रिक पास की थी।

ओडिशा के प्रथम बैरिस्टर,महान स्वतंत्रता सेनानी तथा उत्कल गौरव नाम से परिचित मधुसूदन दास इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। ओडिशा के दो बार के मुख्यमंत्री बिजु पटनायक इसी स्कूल के छात्र रहे हैं, अर्थात इन महान विभूतियों ने अपने जमाने में यहां खेला है अपने स्कूली जीवन में।

 

पहले मैंने सनसाईन फिल्ड के संक्षिप्त इतिहास पर लिखा।अब मैं सनसाईन फिल्ड के धार्मिक, आध्यात्मिक इतिहास पर चंद बातें बता रहा हूं।इसी सनसाईन फिल्ड में भारत प्रसिद्ध साध्वी ऋतंबरा का आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हो चुका है।इसी सनसाईन फिल्ड में विशाल माता वैष्णोदेवी कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप द्वारा भी आयोजित हो चुका है।इस बहुचर्चित कार्यक्रम में माता वैष्णोदेवी मंदिर से मुख्य पुजारी भी पधारे थे।

 

पूज्य इंद्रेश जी के पिताजी पूज्य श्रीकृष्ण चंद्र जी शास्त्री ठाकुरजी महाराज यहां रामकथा पर प्रवचन देने हेतु 2010 में पधारे थे।यह कार्यक्रम विशिष्ट धर्मसेवी, धर्मात्मा देवकीनन्दन जी जोशी परिवार द्वारा आयोजित था।

 

अब विश्वविख्यात श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर प्रवचक पूज्य इंद्रेश जी महाराज का कार्यक्रम इसी आध्यात्मिक, धार्मिक, पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में कल से यानि 20 जून से आयोजित है । कार्यक्रम 26 जून तक चलेगा।

 

हजारों श्रद्धालु, भक्त गण ओडिशा के कोने-कोने से और ओडिशा के बाहर से भी आने का आकलन किया गया है।कल सुबह 8 बजे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा हेतु एक भव्य कलश शोभायात्रा मारवाड़ी क्लब से शुभारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल सनसाईन फिल्ड में पहुंचेगी। कार्यक्रम की तैयारियां पिछले करीब एक महीने से जोरदार तरीके से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पूज्य श्री कृष्ण चंद्र जी शास्त्री ठाकुरजी महाराज के चार संतानें हैं। इनमें तीन बेटियां हैं,सभी बड़ी हैं,सभी की शादी हो चुकी है। पिछले साल ठाकुरजी महाराज के एक मात्र पुत्र इंद्रेश जी महाराज की शादी भी हो चुकी है।

 

आजकल पिता ठाकुरजी महाराज और सुपुत्र इंद्रेश जी महाराज दोनों भारत तथा विदेशों में रामायण, श्रीमद्भागवत कथा पर प्रवचन देते हैं। दोनों की कथा बूकिंग साल ,डेढ़ साल पहले ही हो जाती है।जय जगन्नाथ,जय मां कटक चंडी,जय माता दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *