कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक में विश्वविख्यात श्रीमद्भागवत कथा प्रवचक इंद्रेश जी महाराज पधार रहे हैं।उनके श्रीमुख से सनातनी भक्त श्रवण करेंगे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा।कटक नगर के केंद्रीय स्थल पर सनसाईन फिल्ड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन है।
इस विराट श्रीमद्भागवत कथा आयोजन की तैयारियां आजकल रोज जोर-शोर से चल रही है।कल संध्या समय इसी उपलक्ष्य में एक मीडिया सम्मेलन का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी क्लब के योगासन होल में हुआ था।
आयोजन संबंध में आयोजक गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप की तरफ से जानकारी उपलब्ध कराये अध्यक्ष शंकर गुप्ता, सज्जन गुप्ता,सुनिल गुप्ता, अनिल गुप्ता। मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, विजय कुमार अग्रवाल ,विनोद कुमार सरावगी, देवकीनंदन जोशी, दिनेश जोशी, अमित अग्रवाल, सुरेश पोद्दार उपस्थित थे।
आगामी 20 जून से 26 जून तक स्थानीय सनसाईन फिल्ड में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में ओडिशा के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्तों के आने की संभावना दिखाई देरही है। पार्किंग के लिए स्थानीय पुरीघाट थाने के सामने देवी गडा में उचित व्यवस्था की गई है। वहां स्वेच्छासेवी गाड़ी पार्किंग में मदद करेंगे।

