ओडिशा मौसम समाचार : परसों पहली रज पर पहली बरसाती बूंद 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस बार मानसून बरसात का आगमन ओडिशा में थोड़ी देरी से हो रहा है। लेकिन देर आये , दुरुस्त आये की तर्ज पर मानसून बरसात का शुभागमन परसों यानि रविवार को पहली रज पर्व पर आना एक तरह से निश्चित माना गया है राज्य मौसम विभाग के हवाले से।

मानसून बरसात आगमन पश्चात राज्य में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।कल राज्य के 10 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार। झारसुगुड़ा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 42 डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.8 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर ,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 39.2 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *