79 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 500 से अधिक समाजबंधुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कटक, अग्रवाल समाज कटक एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “महाराजा अग्रसेन मेधावी शिक्षा सम्मान समारोह–2026” अत्यंत भव्य, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कटक के मारवाड़ी समाज के 79 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शहीद भवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। नन्ही बालिका नानसी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गणेश वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय एवं भावविभोर कर दिया।
समारोह में समाज के 500 से अधिक गणमान्य सदस्य, शिक्षाविद्, समाजसेवी, अभिभावक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ;जिसमे कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पवन जाजोदिया,सुरेश कमानी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री विकास शर्मा,सचिव श्री प्रतीक कमानी, प्रकाश अग्रवाल छोटु, किशोर आचार्य, श्याम चौधरी,राजेश अग्रवाल, चंदन बथवाल,आलोक अग्रवाल, विकास अग्रवाल,अरुण पाटोडीया,शांति नौलख, गोपाल कृष्ण गोसाल से श्री गणेश प्रसाद कंदोई, नंदगांव गौशाला से,श्री पदम भावसिंहका, अन्नपूर्णा गौशाला से अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंघानिया,सचिव श्री संजय अग्रवाल, ,गोपीनाथ मंदिर से, श्री सज्जन केजरीवाल, श्री सत्यनारायण अग्रवाल,श्री किशन मोदी, श्री बिखराज गोयनका,श्री विजय कमानी,विप्र फांउडेशन से श्री देवकीनंदन जोशी,श्रीदिनेश जोशी,आयोजक अग्रवाल समाज कटक से, श्री सुरेश भरालेवाल श्री हेमंत अग्रवाल,श्री रमेश चौधरी, श्री कैलाश प्रसाद सांगानेरिया, डॉक्टर दामोदर केजरीवाल, श्यामबाबा मंदिर से,श्री पवन चौधरी,सी.डि.ए. मारवाड़ी समाज से. श्री भगवती प्रसाद संतुका,श्री संजय संतुका, सीडीए युवा मंडल से श्री कमल वशिष्ठ गणेश सुरेका,लायंस क्लब कटक से दीपक अग्रवाल,संजय अग्रवाल, उमेश सिकरिया,तेरापंथ समाज से श्री मोहन लाल सिगीं,टेक्सटाइल मर्चेंट एशोसियेशन से श्री राजेश अग्रवाल, रानीसती दादी मंदिर से विजय नांगलिया, शैलेंद्र डीडवानिया,इत्यादी महानुभावो कि गरिमापूर्ण उपस्थिती से समारोह सुसज्जित हुआ।
अग्रवाल समाज कटक के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ चौधरी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक पूंजी उसके संस्कारित एवं शिक्षित युवा हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के अध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता माता-पिता के त्याग, समर्पण एवं श्रेष्ठ संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. निर्मल नरसरिया, डॉ. अर्पिता जालान, डॉ. सुनील अग्रवाल, सी.ए. आकांक्षा अग्रवाल तथा आई.आई.एम. लखनऊ की छात्रा राधिका छापोलिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि आज सम्मानित होने वाले यही प्रतिभाशाली युवा भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाती है।
कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज नांगलिया ने विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं के संकलन से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से समारोह अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में सम्पन्न हुआ।
अग्रवाल समाज कटक एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के मुख्य सलाहकार श्री रमन बगड़िया ने सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराते हुए संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। वहीं वरिष्ठ सलाहकार श्री शरत सांगानेरिया ने अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट खान-पान एवं अतिथि सत्कार की व्यवस्था संभालकर सभी अतिथियों का हृदय जीत लिया।
कार्यक्रम की सफलता में सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयंका एवं श्री विजय अग्रवाल की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अग्रवाल समाज कटक के सचिव श्री विजय जालान ने समाज की विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं अभिभावकों से सतत संपर्क कर उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व, प्रेरणा एवं सामाजिक एकता की भावना से ओतप्रोत रहा। उपस्थित समाजबंधुओं ने इसे नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय पहल बताया।
अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्माननीय अतिथियों, दानदाताओं, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

