हिंदू जनजागृति समिति द्वारा हर घर योद्धा अभियान अंतर्गत ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का उत्साहपूर्ण समापन

रांची : युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने, उनमें आत्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा तथा धर्मरक्षा के प्रति जागरूकता निर्माण करने के उद्देश्य से हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का रांची में उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।

‘हर घर योद्धा’ विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर 5 से 7 जून तक श्रीलक्ष्मी नारायण सभागृह, अपर बाजार एवं महादेव मंडा प्रांगण, लोअर चुटिया पर संपन्न हुआ। शिविर में कुल 60 से अधिक युवाओं / युवतियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विविध कौशल, शारीरिक व्यायाम, मानसिक दृढ़ता, संकट के समय सजगता तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर के समापन अवसर पर झारखण्ड इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद पसारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, उन्हेंने कहा कि, “युवा शक्ति को जागृत एवं संगठित रहने की आवश्यकता है।”

इस अवसर पर मातृभूमि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम वर्मा जी एवं विश्व हिंदू परिषद के कैलाश केशरी जी उपस्थित थे।

शिविर के दौरान कुल 6 प्रशिक्षण के सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के प्रति उत्साह दिखाते हुए नियमित उपस्थिति दर्ज कराई। अनेक युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है तथा वे किसी भी आपात परिस्थिति का सामना करने के लिए अधिक सक्षम महसूस कर रहे हैं।

शिविर की सफलता में माहेश्वरी सभा, रांची सहित स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री शंभू गवारे ने बताया कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास एवं संगठन शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। अभी तक हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत पूरे भारत में 80 से अधिक शिविरों का आयोजन किया गया है। अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इन उपक्रमों का लाभ लेने का आवाहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *