बेहद दुखद समाचार दुबई से ; समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल के दोयते विक्रम गुप्ता नहीं रहे 

दुबई,कटक, ओडिशा भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष, विशिष्ट समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल के दोयते विक्रम गुप्ता नहीं रहे।विक्रम ,विनिता गुप्ता और अमित गुप्ता के बड़े बेटे थे। गुप्ता परिवार राजस्थान के निवासी हैं।विनिता एवं अमित गुप्ता के दो बेटे थे। विक्रम अपने मम्मी पापा के बड़े बेटे थे।

विक्रम प्रसिद्ध डून स्कूल में पढ़े थे। तत्पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका चले गए। वहां से डिग्री लेकर 15 दिन पहले दुबई लौटे थे। विक्रम की उम्र केवल 22 साल थी।

विक्रम दुबई लौटने पश्चात दोस्तों के साथ घूमने गये थे ग्रीस। वहां ग्रीस के आइलैंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स कार में घूमते समय इनकी कार का एक्सिडेंट हुआ और विक्रम गुप्ता की स्पोट पर ही दुखद मौत हो गयी।

विक्रम ग्रीस से लौट कर अपने पापा अमित गुप्ता के साथ बिजनेस जोएन करते। अमित गुप्ता का आस्ट्रेलिया और सिंगापुर में एक्सपोर्ट , इंपोर्ट का कारोबार है । फिलहाल अमित गुप्ता परिवार दुबई में रहते हैं।

कल रविवार यानि 7 जून को दुबई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित है। क्रांति ओडिशा मीडिया परिवार की तरफ से प्रहलाद खंडेलवाल परिवार, विजय खंडेलवाल परिवार, गुप्ता परिवार को ढांढस , संवेदना व्यक्त की जारही है। भगवान से प्रार्थना है कि गुप्ता परिवार, खंडेलवाल परिवार को इस दुख की घड़ी में संभाले रखें। युवा विक्रम की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *