भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा भयंकर गर्मी की गिरफ्त में आ गयी है।जिधर देखो उधर केवल गर्मी की ही चर्चा है। गर्मी भी अजब-गजब है। तापमान मापक यंत्र में 41 डिग्री सेल्सियस दिखाई देता है, लेकिन महसूस होता है जैसे 50 डिग्री सेल्सियस हो।
कल दिन भर तटीय ओडिशा में कड़ी धूप, भयंकर गर्मी पड़ी। लेकिन अपराह्न समय मध्यम आकार की बरसात हुई थी।थोड़ी देर के लिए ही सही तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई।
कल बिजली गिरने के कारण पूरी ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की मौत हो गयी है। मानसून बरसात आने के पहले ऐसा ही मौसम हमें देखने को मिलेगा।
कल भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस, लेकिन वायुमंडल की आर्द्रता थी 47%,हिट इंडेक्स रही 50 डिग्री सेल्सियस, दिन के 11 बजे। दोपहर ढाई बजे तापमान रहा 41डिग्री सेल्सियस, महसूस हुआ 50 डिग्री सेल्सियस।
बौद्ध का सर्वाधिक तापमान रहा 41.7 डिग्री सेल्सियस,खोर्धा,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस।

