भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी रज पर्व के पहले ही इस बार की मानसून बरसात का ओडिशा में शुभागमन हो जायेगा। मानसून बरसात आने के बाद ही राज्य के लोगों को आजकल की तेज गर्मी से थोड़ा छूटकारा मिलेगा।
राज्य मौसम विभाग की तरोताजा खबरों के अनुसार मानसून बरसात आगामी 12 जून तक ओडिशा में शुभारंभ होने की संभावना दिखाई देरही है। आगामी 7 जून तक तटीय ओडिशा में प्रायः संध्या समय थोड़ी थोड़ी बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।15-18 जून तक ओडिशा के कोने कोने में मानसून बरसात का प्रवेश हो जायेगा।

