श्रीमद्भागवत कथा का विराट आयोजन
कथा व्यास -पूज्य श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय
आयोजक -गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप,कटक
दिनांक -20 से 26 जून, संध्या 4-7 बजे
कटक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक नगरी कटक में श्रीमद् भागवत कथा का विराट आयोजन होने जा रहा है।कथा व्यास पीठ पर विराजमान होंगे भारत के सुप्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा वाचक पूज्य श्री इंद्रेश जी उपाध्याय।

इस श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजक हैं कटक के गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप। उपरोक्त भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पहली बार बहुत बड़े आकार में हो रहा है कटक के सनसाईन फिल्ड में।समय रहेगा संध्या 4-7 बजे ।

कल स्थानीय मारवाड़ी क्लब में भव्य श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजन हेतु एक सामाजिक बंधुओं की तैयारी बैठक बुलाई गई थी। उपरोक्त तैयारी बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।

श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ बैठक के पहले भजन प्रवाहक दिनेश जोशी,भजन प्रवाहक पप्पू सांगानेरिया ,भजन प्रवाहक यशवंत चौधरी ने श्रीगणेश जी को मनाया भजनों के माध्यम से। तत्पश्चात श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा तथा जगन्नाथ चकानयन नीलांचल वाले ,तू न संभाले तो हमें कौन संभाले भजन गाकर उपस्थित सभी भक्तों को भक्ति रस में भावविभोर किया। सभागार में उपस्थित सभी भक्तों ने भजनों का खूब आनंद लिया।

श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ हेतु आयोजक गुप्ता परिवार की तरफ से समाजसेवी शंकर गुप्ता ने उपस्थित सभी भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने प्रारंभिक सूचना दी तथा उपस्थित सभी भक्तों को स्वागत किया।

आयोजक शंकर गुप्ता बोले कि आज भारत में कथा व्यास पूज्य श्री इंद्रेश जी उपाध्याय काफी लोकप्रिय हैं।इनकी बहुत पहले से ही कथा हेतु बूकिंग हो जाती है। लेकिन चाचाजी देवकीनंदन जोशी के सहयोग से कटक वासियों को श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में भक्ति रसपान कराने हेतु पूज्य श्री इंद्रेश जी उपाध्याय पधार रहे हैं।

कटक के केंद्र में स्थित है बहुत बड़ा मैदान सनसाईन फिल्ड। यहीं कथा का आयोजन किया जाएगा। हजारों भक्तों के आने की संभावना दिखाई देरही है।सारी व्यवस्था सभी समाज बंधुओं के सहयोग से कायम की जायेगी।
सारी व्यवस्था की जानकारी समयानुसार सभी भक्तों को दी जायेगी। आगामी दिनांक 20 जून को सुबह 8 बजे एक भव्य कलश शोभायात्रा स्थानीय मारवाड़ी क्लब से शुभारंभ की जायेगी।
उपरोक्त भव्य कलश शोभायात्रा माणिक घोष बाजार,बालुबजार ,नयासडक , चौधरी बाजार,जांवलियापट्टी होते हुए कथा स्थल सनसाईन फिल्ड पहुंचेगी।
तैयारी बैठक को संबोधित किए सिएमएस प्रेसिडेंट संजय कुमार शर्मा। संजय शर्मा बोले कि विराट श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजन में हमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।शुभकरण सिंघी, रामोतार भूत, ओमप्रकाश छापोलिया, विजय नांगलिया,नथमल चनानी ने भी सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधन में पत्रकार नन्द किशोर जोशी बोले कि आसन्न श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में शामिल होना हमारे लिए गर्व और गौरव की बात होगी। पूरे समाज को इसमें भागिदारी निभाना चाहिए।

संपूर्ण समाज को इसमें जुड़कर सर्वाधिक आध्यात्मिक लाभ उठाना चाहिए।ऐसा आलीशान, शानदार श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन ऐतिहासिक कटक नगरी में पहली बार हो रहा है। कार्यक्रम संपूर्ण समाज का है , गुप्ता परिवार हमारी तरफ से जजमान की भूमिका में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बैठक पश्चात शंकर गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

