कटक,कल आधीरात पश्चात कटक के मधुपाटना चौक स्थित मछली मार्केट में भयंकर आग लगी।रात करीब ढाई बजे उपरोक्त मछली मार्केट में आग लगी।मछली मार्केट में पिछली साइड से प्रथम आग लगी। देखते देखते आग की लपटें जोर पकड़ ली।
आग की लपटें इतनी जोर थी कि बगल में नीचे फ्लोर में बंसल इंटरप्राइज हार्डवेयर दुकान में भी आग पहुंच गई। यहां काफी नुकसान होने का अंदेशा है।इसी बिल्डिंग में प्रथम तल में स्थित है बैंक ओफ इंडिया। यहां भी आग की लपटें पहुंच गई देखते ही देखते।
गौरतलब है कि मछली मार्केट की छत नडा यानि मोटे पुआल युक्त थी अतः आग यहां से तेज़ी से फैली मार्केट के पीछे से होते हुए बंसल इंटरप्राइज एवं देखते-देखते बैंक भी पहुंच गई।
सुबह से दमकल की 46 गाडियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई।किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। लेकिन अग्निकांड स्थल पर दुर्गंधयुक्त वातावरण कायम है।

