पुरी, श्री जगन्नाथ धाम पुरी के लोकसभा सांसद डोक्टर संबित पात्र ने विदूषी बालिका नैन्सी अग्रवाल को सम्मानित किया है। केवल 6 वर्ष की बालिका नैन्सी एक अद्भुत,प्रतिभावान, गुणवान, विदूषी बालिका है।
इतनी कम उम्र होते हुए भी नैन्सी अग्रवाल की स्मरण शक्ति प्रखर है , अद्भुत,सटीक भजन , श्लोक गायन शैली है। अनेकों बार नैन्सी ने अपनी उच्च कोटि की गायकी से हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है।
हाल ही में पुरी सांसद डोक्टर संबित पात्र अपने चुनावी क्षेत्र में पधारे थे।उस समय नैन्सी से मिलकर अत्यंत भाव विभोर हो गये और एक सुंदर विचार नैन्सी पर प्रगट किए।
गौरतलब है कि छोटी ,नन्ही गुड़िया नैन्सी कटक के नारायण धानुका की दोयती हैं। समाजसेवी जोगिंदर अग्रवाल की ससुराल पक्ष की ओर से भतीजी हैं । उल्लेखनीय है कि हिंदू नववर्ष समारोह में इस साल 19 मार्च को नैन्सी को मारवाड़ी क्लब में राष्ट्रीय विचार मंच की तरफ से सम्मानित किया गया था।

