भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। तटीय ओडिशा में भयंकर गर्मी के कारण लोगों के शरीर में चिपचिपाहट बढ़ी है, सुबह से ही पसीने शुरु हो जाते हैं।
पश्चिम ओडिशा का हाल भयंकर गर्मी के कारण पूरी तरह से बेहाल होगया है। यहां ऐसे लग रहा है मानो गर्म तवे पर पूरा इलाका बैठा है। राज्य के 20 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार।
बौद्ध शहर राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 45.9 डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा 45.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा 44 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.3 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 37.5 डिग्री सेल्सियस।

