भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल भयंकर, ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। चढ़ी,बढी गर्मी ने पूरी ओडिशा को अपने आगोश में जैसे जकड़ लिया है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 26 मई तक राज्य में गर्मी का हाल बेहाल इसी तरह रहेगा। राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 45.2 डिग्री सेल्सियस। बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 44 डिग्री सेल्सियस।
संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 44.2 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर,टिटलागढ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 44 डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 37.7 डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 36.6 डिग्री सेल्सियस।

