ओडिशा मौसम समाचार; आज और कल कुहासा, घनघोर कुहासा

 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि परसों आधीरात पश्चात,कल सुबह आठ बजे तक ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कुहासा, कहीं कहीं घनघोर कुहासा देखने को मिला था। इसके फलस्वरुप आम लोगों को आवागमन में घोर मुश्किलें आयीं थी।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज और कल कुहासा, घनघोर कुहासा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।

इसके अलावा कल से राज्य में २-३ डिग्री सेल्सियस तक राज्य में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई देरही है। राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा ७•८ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *