भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी आठ मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कालबैशाखी , चक्रवात जनित तेज हवा, अंधड़, बरसात होगी , बिजली चमकेगी।
अतएव प्रशासन ने आगामी पांच मई तक मछुआरों को गहरे समुद्र नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा 25 जिलों के प्रशासन को चक्रवाती सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम में बदलाव के कारण भयंकर गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। गर्मी में बसंत ऋतु का एहसास लोगों को हो रहा है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज और कल मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
बौद्ध सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 35 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 36 डिग्री सेल्सियस।

