कटक,सिडिए स्थित सेक्टर 9 के हनुमान मंदिर परिसर में कल संध्या समय एक नया एक्युप्रेशर चिकित्सा केंद्र खुला।उक्त एक्युप्रेशर सेंटर में हर रोज संध्या समय 6-7 एक घंटे लोगों को मुफ्त एक्युप्रेशर चिकित्सा की जायेगी।
यहां सुब्रत राउतराय और शारदा पाल इस सेंटर को संभालेंगे और अन्य साथियों,थेरापिस्टों संग सोमवार से शनिवार संध्या 6-7 रोगियों की सेवा करेंगे।
कल एक्युप्रेशर चिकित्सा केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रहे कटक के मेयर सुभाष सिंह। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजकल लोगों की आदत बन गयी है ,छोटी मोटी बीमारी में भी दवा दुकानों से पूछ कर एंटिबायोटिक्स दवा लेलेते हैं।ऐसा नहीं होना चाहिए, इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है। यहां एक्युप्रेशर चिकित्सा केंद्र के उज्जवल भविष्य की उन्होंने कामना की,सभी तरह की मदद का भरोसा दिया। मुफ्त में एक्युप्रेशर चिकित्सा केंद्र खुलने पर खुशी जाहिर की।
मंचासीन ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ के सभी संस्थापक थे।सभी ने अपने अपने संबोधन में ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ की मुफ्त चिकित्सा केंद्रों, एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डाला। यहां के सेंटर के लिए, रोगियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि मेयर सुभाष सिंह ने पूर्व कांउसिलर नन्द किशोर जोशी के घर शिष्टाचार के नाते निकट भविष्य में आने की इच्छा जाहिर की। नन्द किशोर जोशी ने मेयर के इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि पिछले छ सात महीने से मेयर, डेपुटी मेयर दोनों कटक के वरिष्ठ, विशिष्ट जनों के घर पर शिष्टाचार के नाते जाते हैं और कटक शहर की समस्या, विकास पर चर्चा करते हैं। उन्होंने अभी तक 10-12 लोगों के यहां विजिट किया है।
कार्यक्रम आयोजन, संचालन में सहयोगी रहे पवन अग्रवाल,किरण अग्रवाल तथा इनके अलावा अनेक सेवाभावी थेरापिस्ट और सहयोगी।

