भुवनेश्वर,थोड़े से विश्राम पश्चात एक बार फिर से ठंड अपने आगोश में ओडिशा को लेने के लिए तैयार खड़ी है। आगामी कल से यानि मंगलवार से एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २-३ दिनों तक राज्य में तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ६ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा ७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•७ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस।

