तपोभूमि मारवाड़ी क्लब में श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ के छठे दिन में पाठ प्रसंग अयोध्या काण्ड,अरण्य काण्ड
१९५०-२०२५ डायमंड साल
दसवीं कड़ी
नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर क्रांति ओडिशा मीडिया

कल मैंने दोनों कड़ियों में भूल से आठवीं कड़ी, आठवीं कड़ी लिख दिया था। दरअसल दूसरी आठवीं कड़ी होगी नौवीं कड़ी।अब मैं अभी दसवीं कड़ी लिख रहा हूं।
आज के जजमान हैं परमेश्वर लाल गजानंद शर्मा।इनका परिवार भी श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ से शुरु से ही जुड़ा हुआ है। अत्यंत धार्मिक परिवार है।
धर्मपरायण लोगों की पंडाल में जबरदस्त भीड़ देखी जारही है रोजाना की तरह। महिलाओं की संख्या काफी दिखाई देरही है।सारा पाठ का कार्यक्रम सुचारू रूप से राम की कृपा से चल रहा है।
रोजाना पाठ का विश्राम लगभग दोपहर २ बजे के आसपास होता है।आरती पश्चात सभी भक्तों को रोजाना फल प्रसाद वितरण किया जाता है। दोनों गेट से प्रसाद वितरण किया जाता है।फल प्रसाद में पूरा यानि सापता सेव, संतरा,केला इत्यादि रोजाना दिया जाता है।

