तपोभूमि मारवाड़ी क्लब पारायण में आज पाठ प्रसंग भरत मिलाप पारायण पाठ का डायमंड साल – नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर क्रांति ओडिशा मीडिया, आठवीं कड़ी

तपोभूमि मारवाड़ी क्लब पारायण में आज पाठ प्रसंग भरत मिलाप
पारायण पाठ का डायमंड साल

नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर क्रांति ओडिशा मीडिया
आठवीं कड़ी

कटक,१९५० से आरंभ हुए सामूहिक पारायण पाठ में आज पांचवां दिन है।आज पाठ में प्रसंग है राम भरत मिलाप वन में।बडा ही मार्मिक विषय पर सुबह से पाठ जारी है। अंग्रेजी नये साल होने के कारण आज तपोभूमि मारवाड़ी क्लब में भीड़ जबरदस्त दिखाई देरही है सुबह से ही।

आज मैं भक्तों द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी की एक सेवा का उल्लेख करना चाहूंगा।यह सेवा है भूदेवों की पाठ में बैठने के पहले चरण सेवा।यह सेवा परम भक्त रावतमल चौधरी परिवार की तरफ से लगातार तीन पीढी से चली आ रही है।यह सेवा पवन चौधरी, उनके छोटे भाई द्वारा आजकल पंडाल में रोज सुबह जारी है।उसी कार्य में सहयोग दे रहे हैं जमनाधर जोशी के पुत्र कृष्ण कुमार जोशी।

आज के इस पुनीत कार्य में जजमान हैं भुवनेश्वर वासी बजरंग लाल हरिप्रसाद पारीख परिवार।यह जजमान परिवार आज सुबह पूजा शुभारंभ से ही तपोभूमि मारवाड़ी क्लब में भुवनेश्वर से आये हुए हैं।आज भुवनेश्वर से अनेक और भक्तों की उपस्थिति राम दरबार में देखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *