ओडिशा मौसम समाचार : ठंड पूरी ओडिशा में जोरदार ठंड आगे और बढ़ने के आसार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में ठंड जोरदार पड़ रही है। चारों तरफ केवल ठंड ही ठंड का एहसास हो रहा है।चर्चा में ठंड का बाजार गर्म है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार ठंड आगे और बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

१० जिलों का निम्नतम तापमान १० डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है।आगे कुहासा, घनघोर कुहासा के ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं।

राज्य में फुलबाणी सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ५ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि, कोरापुट, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ६ डिग्री सेल्सियस। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में भी ठंड जोरदार पड़ रही है। आगामी एक सप्ताह तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *