भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल सर्वत्र शीतलहर जारी है।ठंड का राज कायम है। ठंड कहीं भी कमने का नाम ही नहीं ले रही है। राज्य में कोरापुट शहर सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•८ डिग्री सेल्सियस।
नये साल यानी एक जनवरी तक मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोहरा, घनघोर कोहरा राज्य के अधिकांश हिस्सों में आधीरात पश्चात आजाता है और सुबह तक जारी रहता है।
सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ६•३ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा ६•५ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ८ डिग्री सेल्सियस। आगामी ३१ दिसंबर की रात को भुवनेश्वर -कटक का तापमान रहेगा १२ और १३ डिग्री के बीच।

