प्रधानमंत्री का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा

जॉर्डन के महामहिम शाह अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15–16 दिसंबर2025 को जॉर्डन का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और जॉर्डन के बीच सभी प्रकार के संबंधों की समीक्षा करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर वैचारिक आदानप्रदान करने के लिए महामहिम शाह अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारतजॉर्डन द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करनेसाझा विकास और समृद्धि के नए अवसर तलाशने तथा क्षेत्रीय शांतिसमृद्धिसुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रस्तुत करती है।

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री महामहिम डॉअबीय अहमद अली के निमंत्रण पर 16–17 दिसंबर2025 को इथियोपिया का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रथम इथियोपिया यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदीप्रधानमंत्री डॉअबीय अहमद अली के साथ भारतइथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। ग्लोबल साउथ के साझेदारों के रूप मेंयह यात्रा  दोनों देशों की मित्रता एवं द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17–18 दिसंबर2025 को ओमान का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी । भारत और ओमान के बीच व्यापक सामरिक भागीदारी हैजो सदियों पुरानी मित्रताव्यापारिक संबंधों और जनता के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर तथा ओमान के महामहिम सुल्तान के दिसंबर 2023 में भारत के राजकीय दौरे के बाद हो रही है। यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए व्यापारनिवेश, ऊर्जारक्षासुरक्षाप्रौद्योगिकीकृषि और संस्कृति के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने के साथ ही साथ क्षेत्रीय और वैश्विक हितों के मुद्दों पर वैचारिक आदानप्रदान करने का अवसर प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *