ओडिशा मौसम समाचार : १२ दिसंबर तक ठंड का प्रकोप,१३ से ठंड में कमी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १२ दिसंबर तक राज्य में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। तत्पश्चात आगामी १३ दिसंबर से राज्य में ठंड में थोड़ी कमी आयेगी।

राज्य में जी उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•३ डिग्री सेल्सियस,सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ४•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १२•१ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का निम्नतम तापमान रहा १२•४ डिग्री सेल्सियस। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा,घना कोहरा छाया रहता है आधीरात पश्चात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *