ओडिशा मौसम समाचार : ठंड बढ़ी,दारिंगबाडि ९ डिग्री पर

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में सभी जगह पर ठंड बढ़ गई है। ओडिशा का कश्मीर बोले जाने वाले दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा ९ डिग्री सेल्सियस। झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा १०•९ डिग्री सेल्सियस।

फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा ११ डिग्री सेल्सियस। राज्य के १८ शहरों का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे। इसके साथ साथ कालाहांडी, कंधमाल, सुंदरगढ़ जिलों में आधीरात पश्चात घना कोहरा छाया रहा।

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि का तापमान सर्वाधिक २९ डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम १५ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा आज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *