एक्युप्रेशर प्रशिक्षण शिविर २०-२६ दिसंबर मारवाड़ी हिंदी विद्यालय,कटक में
नन्द किशोर जोशी
कटक,१९९३ में स्वास्थ्य स्वेच्छा सेवी संगठन ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ की स्थापना हुई कटक में।तब से लेकर आजतक ओएसएसएस ने एक्युप्रेशर चिकित्सा जगत में मुफ्त सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है।
ओडिशा में सर्वप्रथम एक्युप्रेशर चिकित्सा ,शिक्षा संबंधी शिविर का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी क्लब, माणिक घोष बाजार में हुआ था,१९९२ में। इसके पश्चात दूसरे साल १९९३ में दूसरे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा शिविर का आयोजन हुआ उसी मारवाड़ी क्लब में। तत्पश्चात ओएसएसएस की स्थापना हुई। उपरोक्त सारे चिकित्सा,सेवा,शिक्षण शिविर माननीय, स्वर्गीय लालचंद बगड़िया जी के नेतृत्व में हुआ। रांची निवासी लालचंद बगड़िया को हम लोग गुरुजी के नाम से संबोधित किया करते थे।
गुरुजी के आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर आज भी ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ दृढ़ता से चलती आ रही है।आज कटक से निकल कर ओएसएसएस की अनेक शाखाएं भुवनेश्वर, पुरी, राउरकेला, रांची इत्यादि में कार्यरत हैं।
अभी पिछले सप्ताह कटक की देवलसाहि में एक एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ था। उसमें ४५ शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, एक्युप्रेशर ट्रेनिंग लिए थे।
कटक बालुबाजार स्थित मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में आगामी २० दिसंबर से २६ दिसंबर तक एक सप्ताह व्यापी एक्युप्रेशर चिकित्सा, शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें समय रहेगा दिन के ३ बजे से संध्या ६ बजे तक।
एक्युप्रेशर,चुंबक चिकित्सा विशेषज्ञ, विद्वान बुलु भाई, बाबुली भाई शिविर में शिक्षा दान करेंगे। इच्छुक शिक्षार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन खुला है।सीट पूर्ण होने के पहले जल्द से जल्द इच्छुक शिक्षार्थी रजिस्ट्रेशन करा लेवें।

