भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आजकल ठंड में थोड़ी कमी महसूस हो रही है। लेकिन आकाश मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है, राज्य के अधिकांश हिस्सों में।
दारिंगबाडि सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ११ डिग्री सेल्सियस।फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा १४ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा १५•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १६ डिग्री सेल्सियस।
पश्चिम ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में और विशेषकर सुंदरगढ़ तथा झारसुगुड़ा जिलों में आधीरात पश्चात कुहासा बढ रहा है।इससे आवागमन में लोगों को बहुत मुश्किलें आ रही है।

