भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरे राज्य में ठंड बहुत बढ़ गई है। मयूरभंज जिले में स्थित शिमिलपाल जंगल के एरिया में ठंड काफी बढ़ गई है। यहां निम्नतम तापमान ३ डिग्री सेल्सियस पर चला गया है।यह राज्य में आजकल सर्वाधिक ठंडा इलाका है।

शिमिलिपाल वन क्षेत्र में तुषारपात हो रहा है।इस एरिया में रात आठ बजे दुकान बाजार बंद हो जाते हैं भयंकर ठंड के प्रकोप के कारण।
ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत पूरी ओडिशा आजकल ठंड की गिरफ्त में आ चुकी है।
