दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने आज अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमीर खान अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल, इत्यादि जुहू श्मशान घाट पहुँच चुके हैं।
धर्मेंद्र का जन्म लुधियाना में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उन्होंने 1960 में हिन्दी फिल्मों में पदार्पण किया। बलराज साहनी और कुमकुम इस फिल्म में उनके सह-कलाकार थे। उनकी पहली फिल्म थी, ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे।’ अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म में उन्हें ‘धर्मेंद्र’ के नाम से प्रस्तुत किया गया और यही उनका फिल्मी नाम बन गया।

