भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होगयी है। उक्त लघु चाप धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा ।अगले ३६ घंटे में उक्त लघु चाप का असर दिखाई पड़ने की संभावना है।
सरकारी और विभिन्न प्राइवेट मौसम कंपनियों के आकलन में उक्त संभावित तूफान को लेकर भिन्न भिन्न मत उभर कर आ रहे हैं। आजकल ठंड में कमी महसूस हो रही है तथा चंद दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।

