
कटक : शुक्रवार की शाम कटक शहर के चौधरी बाजार स्थित शहीद भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर भारतीय जनता पार्टी उत्कल प्रांत के नए कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने अभिनन्दन ग्रहण करते हुए बताया कि ओडिशा में मारवाड़ी समाज के सबसे ज़्यादा लोग कटक शहर में रहते हैं ।उनकी संख्या ५०,००० से भी ज़्यादा होगी । ज़्यादा तर मारवाड़ी भाई डॉक्टर, इंजीनियर , चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा आज भी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं ।उन्होंने इस अवसर पर मारवाड़ी सोसाइटी की युवा पीढ़ी से आवाहन किया कि आज के समय में युवा पीढ़ी को नौकरी एवं व्यवसाय से अलग राजनीति में भी रूचि रखनी चाहिए तभी हम ओडिशा जैसे प्रांत में अपनी जन संख्या के बराबर राजनैतिक ताकत हासिल कर पाएंगे ।
अन्यतम सम्मानीय अतिथि डॉक्टर श्री किशन लाल भरतिया जी ने श्री गोपीनाथजी ठाकुर ट्रस्ट को आज के इस सम्मान सामरोह को आयोजित करने के लिए अनेक -अनेक साधुवाद दिया ।उन्होंने श्री गोपीनाथजी मंदिर निर्माण कार्य में प्रगति की भी अनेक प्रसंशा की ।इस अवसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री सज्जन जी केजरीवाल ने कार्यक्रम का सभापतित्व किया । श्री गोपीनाथजी मंदिर के महा सचिव श्री किशन मोदी एवं वरिष्ठ सलाहाकार सत्यनारायण जी अग्रवाल भी मंच पर उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम के शुभारंभ में नृत्य गुरु श्री ज्योतिरंजन के निर्देशन में ८ बच्चों की एक टीम ने श्री गणेश वंदना एवं द्रौपदी चीर हरण का नाट्य रूपांतरण पेश किया ।कटक में मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्य दिलीप एवं अनुराधा मोदी की सुपौत्री ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा के एक नाट्य रूपांतर नित्य प्रस्तुत किया ।

श्री गोपीनाथजी ठाकुर ट्रस्ट के अलावा कटक मारवाड़ी समाज , यूपीएमएस की कटक शाखा , मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा , श्री गोपाल कृष्ण गौशाला , नन्द गांव गौशाला , अन्नपूर्णा गौशाला , उनकी महिला समिति , अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की कटक शाखा , लायंस कलब पेटल्स , मरकत नगर , कटक मैन, कटक ग्रेटर , मारवाड़ी कलब सञ्चालन समिति , अग्रवाल विकास ट्रस्ट , श्री श्याम बाबा मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट , श्री सत्यनारायण मंदिर समिति , श्री गोपिनाथ जी मंदिर मारवाड़ी महिला समिति , तेरापंथ समाज ,महिला समिति , युवा मंडल , माहेश्वरी समाज , युवा मंडल , सुंदरकांड सत्संग मंडल,सी डि ए मारवाड़ी समाज , सी डि ए मारवाड़ी महिला समिति , वीर सावकर फाउंडेशन , श्री गीता ज्ञान मंदिर , महिला समिति , अखिल भारतीय अग्रवाल समेल्लन कटक शाखा , अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक शाखा , विप्र फाउंडेशन,कटक शाखा , गौड़ ब्राह्मण समाज,खंडेलवाल ब्राह्मण समाज, राणी सती मंदिर महिला समिति आदि ४५ से ज़्यादा संख्या के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपस्थित रह कर श्री अजय जी अग्रवाल का उतरिया एवं पुष्प गुच्छ देकर नागरिक अभिनन्दन किया । इसके अलावा अनेक मारवाड़ी समाज के डॉक्टर , इंजीनियर लोगों ने उपस्थित रह कर उनका अभिनन्दन किया ।
श्री सरत सांगानेरिया ,श्री कैलाश प्रसाद सांगानेरिया , किशोर आचार्य , राधेश्याम मोदी , गोपाल भुत, गोपाल अग्रवाल , बिजय कमानी , राज कुमार मोदी , संतोष अगवाल,महेंद्र अग्रवाल,मनोज नांगलिया , मनोज उदयपुरिया , हरीश शर्मा,अनिल कमानी , बिनोद चौधरी , सज्जन शर्मा(पपु भाई) आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के परिचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।रमन बागरिया ने मंच सञ्चालन का काम किया ! किशन मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।उसके उपरांत सभी ने मिलकर सह भोज का आनंद लिया।

