भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। उपरोक्त लघु चाप आगामी २९ नवंबर या ३० नवंबर को बडे तूफान में परिवर्तन होने की संभावना दिखाई देरही है।
आसन्न तूफान आने पर कहां वह जमीन पर उतरेगा ,अभी बताना मुश्किल है ,आगे एक दो दिन पश्चात स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे आजकल दो तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जारही है।थोड़ी हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है।

