देउलोसाहि में ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ का एक्युप्रेशर ट्रेनिंग कैंप संपन्न,४५ ट्रेनिंग लिए

कटक, शहर की देउलोसाहि स्थित आर सेलिब्रेशन कल्याण मंडप में ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ ने एक बड़ा एक्युप्रेशर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया।यह ट्रेनिंग कैंप आठ दिन चला।इस एक्युप्रेशर ट्रेनिंग कैंप में ४५ लोगों ने हिस्सा लिया।

एक्युप्रेशर ट्रेनिंग दे रहे थे भुवनेश्वर से आये एक्युप्रेशर विशेषज्ञ बुलु भाई। उन्होंने आठ दिन तक दिन के तीन बजे से संध्या ६ बजे तक ट्रेनिंग कैंप में एक्युप्रेशर शिक्षा दी।

इसी आठ दिन में ट्रेनिंग पश्चात ट्रेनी लोगों की परीक्षा हुई।सभी सफल परीक्षार्थियों को सार्टिफिकेट समाजसेवी रवि भाई ने वितरण किया।

मंचासीन रहे प्रेसिडेंट दीनदयाल क्याल, संगठन के सह-संस्थापक नन्द किशोर जोशी।रवि भाई, एक्युप्रेशर विशेषज्ञ बुलु भाई, बाबुली भाई।सभी ने सभा को संबोधित किया एवं ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ परिवार में शामिल होने पर बधाई दी। सभा पश्चात एक ग्रुप फोटो हुई तथा सभी थेरापिस्टों ने एक साथ जलपान किया।सारे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

ट्रेनिंग कैंप में सहयोगी रहे सुशांत भाई, सागर भाई, बाबुली भाई,मीठु भाई,चितो भाई। कार्यक्रम संयोजक, सहयोगी रहे शंकर भाई। उल्लेखनीय है कि ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ का अगला एक्युप्रेशर ट्रेनिंग कैंप बालु बाजार स्थित मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में आयोजित होगा, आगामी २० दिसंबर से २६ दिसंबर तक। उपरोक्त ट्रेनिंग हर दिन अपराह्न ३ बजे से संध्या ६ बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन खुला है।

ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ द्वारा आयोजित ट्रेनिंग कैंप में सहयोगी रहे बंदिता दास,योग विशेषज्ञ सुनिल शर्मा, कृष्ण प्रिया साहु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *