भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने मंच सूचना दी है कि कल पश्चिम ओडिशा में भयंकर बरसात देखने को मिली थी। पश्चिम ओडिशा का अधिकांश हिस्सा भयंकर बारिश से त्रस्त था। संबलपुर शहर में २-३ फूट पानी का जमावड़ा देखने को मिला। फलस्वरूप आम लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी।
भयंकर बारिश का दुष्परिणाम यह है कि महानदी में जल स्तर काफी बढ़ गया है।आलम यह है कि अब महानदी में बाढ की आशंका बढ़ गई है।हिराकुद बांध के १६ गेट खोल दिए गए हैं।
परसों यानि २७ सितंबर को महानदी के मुंडाली में बढ़ा जल पहुंचने की संभावना दिखाई देरही है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा २७•८ डिग्री सेल्सियस
।

