भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है राज्य में एक के बाद एक लगातार दो लघुचाप का असर दिखाई देना वाला है।इन दोनों लघुचापों के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि उपरोक्त आसन्न बरसात कहीं -कहीं मध्यम आकार की और कहीं -कहीं तेज दिखाई देगी।
कल संध्या समय से लगातार ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखी गई।आज भी सुबह से इन इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•५ डिग्री सेल्सियस।

