भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज तटीय इलाकों समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
बीते कल लघु चाप के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बारिश,तेज बारिश देखी गई। बोलांगीर,पाटनागढ में सर्वाधिक १२९ मिली मिटर बरसात हुई थी, नयागढ़ में ७५•३ मिली मिटर बरसात रिकार्ड हुई है।
लगातार तेज बारिश होने के कारण वैतरणी,ब्राहमणी, स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जारही है। लेकिन बढ़ा जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे ही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा २८•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा २९•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•० डिग्री सेल्सियस।

