ओडिशा मौसम समाचार श्रावण में गर्मी का एहसास

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल रिमझिम बारिश वाले श्रावण महीने में गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। पिछले चार -पांच दिनों से राज्य में बरसात नहीं के बराबर हो रही है। इसके फलस्वरुप भयंकर गर्मी से लोग काफी परेशान हो रखे हैं।

तटीय ओडिशा में गर्मी पश्चिम ओडिशा के मुकाबले ज्यादा है। यहां पसीने के कारण चिपचिपाहट भी ज्यादा है। नयागढ़ राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *