कटक, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई की प्रथम कार्यकारिणी सभा श्री गोपीनाथ जी के नव निर्मित भवन मे उत्साहपूर्वक और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। सभा में अमेरिका में 5 नए सदस्य जोड़ने के सराहनीय प्रयास हेतु वरिष्ठ सलाहकार रमन बगड़िया को शाल ओढ़ाकर एवं करतल ध्वनि से सम्मानित किया गया।
सभा का मुख्य विषय आगामी अग्रसेन जयंती उत्सव को भव्य स्तर पर मनाने को लेकर था। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कटक में अग्रवाल समाज द्वारा संचालित सभी संस्थाओं को एकजुट कर सामूहिक रूप से अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को करतल ध्वनि के साथ पारित किया गया।
इसके अतिरिक्त, शपथ ग्रहण समारोह को अगस्त माह में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसकी तिथि एवं स्थान का निर्धारण उपलब्धता के अनुसार शीघ्र ही किया जाएगा।
सभा कि सफलता वरिष्ठ सदस्यों एवं युवा शक्ति के सहयोग के बिना संभव नही थी,मै सभी सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद देता हुं। विशेष कर रमन बागडिया,किशन मोदी,मनोज नांगलिया,सचिन उदयपुरिया,राजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल का सहयोग सराहनीय रहा।
सभा के पश्चात गोपेश्वर महादेव का जलाभिषेक एंव प्रसाद के साथ सभा संपन्न हुई। यह सूचना हमे महेंद्र अग्रवाल,अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई ने प्रदान की।

