भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस साल अभी तक यानि ३१ जुलाई तक राज्य में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बरसात हुई है। वहीं एक तरफ सुंदरगढ़ जिले में ज्यादा बरसात हुई है और पुरी जिले में कम बरसात हुई है।
आजकल बिना बरसात के गर्मी लोगों को एकबार फिर से सताने लगी है। कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•३ डिग्री सेल्सियस।

