भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अभी हीराकुद बांध के २० गेट खुले हुए हैं।उन सभी गेटों से बाढ़ का पानी लगातार निष्कासित हो रहा है।
परसों से भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि समेत पूरी ओडिशा में बरसात जारी है। कहीं -कहीं हल्की, कहीं -कहीं मध्यम आकार की और कहीं -कहीं तेज बारिश हो रही है।आज सुबह ट्विन सिटि में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल से बरसात में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।

