भुवनेश्वर, बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि हुई है। इसके प्रभाव से ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में और विशेषकर तटीय इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है , कहीं -कहीं मध्यम आकार की या हल्की बारिश भी हो रही है।
कल संध्या समय भी भुवनेश्वर -कटक में बारिश हुई थी।आज सुबह से आकाश मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है, सुबह से ही लगातार हल्की या मध्यम आकार की बरसात हो रही है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

