भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में मानसून बरसात कमजोर चल रही है,जो भी यहां बरसात हो रही है,वह बंगाल की खाड़ी से उठे लघुचाप के प्रभाव के कारण ही हो रही है।
आजकल आकाश बिन बादल, बरसात साफ दिखाई दे रहा है। आजकल धूप बड़ी कड़ी लग रही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २३ जुलाई तक बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप उठने, सक्रिय होने के समाचार मिले हैं। इसके फलस्वरुप पूरी ओडिशा में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।

