भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १८ जुलाई तक लघुचापी बरसात राज्य में सक्रिय रहेगी।सभी जगह मध्यम आकार की या तेज बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कहीं -कहीं तेज हवा के साथ साथ तेज बारिश भी हो रही है।
आज सुबह से कटक समेत तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। धूप नहीं निकली है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा २८•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा २९•० डिग्री सेल्सियस।

